Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा जल्द निकलेगा बिंदुखत्ता की समस्या का हल! पढ़ें क्या बोले भाजपा नेता…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक भाजपा सदस्य बनाने वाले पूर्व में विधायक का चुनाव लड़ चुके सेवा निवृत सहायक अभियंता चंद्रशेखर पाण्डेय ने बिंदुखत्ता में जन संपर्क अभियान के दौरान लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है जिसके चलते उम्मीद की जानी चाहिए कि बिंदुखत्ता की समस्या का हल जरूर निकलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने के लिए विशाल रैली 27 को! पढ़ें~ आंदोलनकारी क्या कर रहे मांग...

उन्होंने कहा स्थानीय सांसद अजय भट्ट विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट प्रयासरत हैं कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाया जाए।

श्री पाण्डेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार नित नए आयाम स्थापित कर रही है जो इस राज्य के लिए आवश्यक है उसे अमलीजामा पहना रही है।

उन्होंने कहा विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट के प्रयास रंग लाते दिख रहे हैं इसलिए जनता की धैर्य रखना होगा और जो सही कार्य कर रहे हैं उनका स्वागत कर उत्साहवर्धन करना होगा।

श्री पाण्डेय ने कहा भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है इसलिए जनता को भाजपा सरकार पर विश्वास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक*! पढ़ें~ कितने प्रस्तावों पर हुआ मंथन...

उन्होंने कहा नदी किनारे बाढ़ से बचाव के लिए जल्द ही तटबंध और सुरक्षा दीवार बने, नदी के बीच चैनल खुदाई हो इसके लिए वह स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट से जन भावना के अनुरूप कार्य करने के लिए आग्रह करेंगे कि जल्द इस समस्या का हल निकाला जाए।

श्री पाण्डेय के साथ प्रेम पाण्डेय, मन्नू धामी, हरीश चंद्र, बलवंत कोश्यारी, राजेंद्र सिंह, भोला दत्त सहित कई लोग आजकल गांव गांव भाजपा की विचारधारा का प्रचार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें