

भीमताल संवाद के अनुसार आज घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने यहां पहुंचे सीएम पुष्कर धामी का भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने जोरदार स्वागत करते हुए सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों की तरफ से पुष्प गुच्छ भेंट किया।
इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी ने सहर्ष पुष्प गुच्छ प्राप्त कर भीमताल की कुशल पूछी। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने भीमताल की सरजमी में आने पर सीएम पुष्कर धामी का स्वागत और विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए आभार जताया।
ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को आत्मसात करने के लिए सीएम पुष्कर धामी दिन रात एक कर प्रदेश को देश का अग्रणीय राज्य बना रहे हैं जो उनकी पारदर्शी और दूरदर्शिता को प्रतिबिंबित करता है।
ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने भीमताल की विभिन्न समस्या और हो रहे विकास से अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख के साथ उप प्रमुख कई प्रधान और पंचायत सदस्य भी शामिल थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित