Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जंगलियागांव में बांटा दुग्ध उत्पादकों को बोनस! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। यहां ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट व नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों को किया बोनस वितरण किया।

ADVERTISEMENTS

ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत भवन में दुग्ध बोनस वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, वर्ष भर 6 समितियों में मूल्य का दूध 89.28 लाख खरीदा गया।

जिसमें 6 समितियों के दुग्ध उत्पादकों के खातों में बोनस की 5.11लाख धनराशि वितरित की गई। कार्यक्रम में सभी समितियों के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्राप्त करने वाले पशुपालकों अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉo हरीश सिंह बिष्ट के द्वारा कहा कि एक तरफ जहां ग्रामीण पशुपालन से दूरी बना रहे हैं परन्तु इस क्षेत्र के लोगों में दुग्ध उत्पादन में रुचि बढ़ रही है।हमारे लोग जो पलायन कर रहे हैं उनको सरकार द्वारा सहायता देकर पलायन से रोका जा सकता हैं ग्रामीणों आय बढ़ाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता में वन विभाग ने बांटे पांच सौ फलदार/छायादार पेड़*! पढ़ें : किस-किस ने किया प्रतिभाग...

पशुपालन, दुग्ध उत्पादन से महिलाएं अपने परिवार की आर्थिकी मजबूत करने के साथ जैविक खाद्य से जैविक कृषि का भी कार्य कर रही हैं महिलाओं का जमीनी लगाव पशुपालन से रहता हैं।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लालकुआ दुग्ध संघ को आगे करने में इस क्षेत्र के दुग्ध उत्पादको का बड़ा सहयोग है उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया क्षेत्र में दुग्ध समिति बनाने का प्रस्ताव है इसमें डेरी भवन का निर्माण किया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल द्वारा क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन के प्रयास की सराहना की। तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। लालकुआ दुग्ध संघ द्वारा पशुपालक दयानंद को 15 हजार की आर्थिक सहायता का चेक दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक हेमा पडियार द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  वीर नारियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित! पढ़ें शौर्य दिवस अपडेट...

इससे पूर्व ग्राम प्रधान राधा कुल्याल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया महिला समूह के सदस्यों द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया संचालन सुभाष बाबू व प्रेम सिंह कुल्याल द्वारा संयुक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बिना आर्य, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया,ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण गंगोला, खसटी देवी,बीडीसी गीता आर्य ग्राम प्रधान जानकी , अजय जंतवाल, महेंद्र पडियार, कमल कुल्याल,मुन्नी देवी, चंदन विभागीय संजय भाकुनी, मोहन जोशी, गीता कोरंगा, कृपाल सिंह, रमेश मेहता, शंकर दत्त महेंद्र पडियार संतोष पडियार, देव सिंह नयाल नीमा साह, प्रकाश चंद्र,तारा चंद्र, रेखा सहित अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें