Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भवाली में गिरी कार पांच की मौत*! सीएम पुष्कर धामी ने जताया दुःख! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल। जनपद के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत का समाचार है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार भवाली बायपास रोड पर एक महिंद्रा कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 2:15 बजे हुआ। कार भवाली बायपास से गुजर रही थी, तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल की लाइफ लाइन मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर नई अपडेट*... देखें vdo

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमें मौके पर पहुंचीं।

बताया जाता है कि खाई काफी गहरी और ढलान वाली होने के कारण रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। बचाव दल को रस्सियों के सहारे नीचे उतरना पड़ा। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सभी शवों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर UP32QU1874 है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और पुलिस परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ज्योलीकोट गेठिया, बेलुवा खान में डायरिया फैला*! ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने किया दौरा...

वहीं हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार, वाहन में तकनीकी खराबी या चालक द्वारा नियंत्रण खोना हादसे की वजह मानी जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे पर पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए। वाहन लखनऊ का प्रतीत होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें