

हल्द्वानी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी विपिन कुमार सिंह ने अवगत कराया कि,मंगलवार 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हल्द्वानी महानगर एवं सम्बद्ध ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को सुलभ परिवहन सुविधा प्रदान करने हेतु सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया।
यह सिटी बस सेवा नगर के तीन मार्गों पर संचालित की गयी है।
1- रानीबाग-डिग्री कॉलेज- रोडवेज बस स्टैण्ड- मुखानी – कठघरिया- लामाचौड़- भाखड़ा-चौफला-हाईडिल गेट-रानीबाग
2- बस स्टेशन-नरीमन चौराहा-सर्किट हाउस-स्टेडियम-तीन पानी-गोरापड़ाव-गन्ना सेन्टर-सुशीला तिवारी अस्पताल-धान मिल-पीलीकोठी-मुखानी-बस स्टैंड
3-बस स्टेशन-सिंधी चौराहा-देवलचौड़-बिड़ला स्कूल-गैस गोदाम रोड-सेंट्रल अस्पताल-मुखानी- बस स्टैंड
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि सिटी बस सेवा का संचालन ग्रीष्मकाल में प्रातः 6:30 बजे से व शीतकाल में प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता में 21-22 नवंबर को होगा ‘लोकथात’ सांस्कृतिक महोत्सव, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की दिखेगी झलक…
रुद्रपुर: पीएसी के प्रशिक्षु जवान विष्णु कुमार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाई CBI जांच की मांग
लालकुआँ:-बच्चों की होनी थी शादी पिता की हो गयी मौत…