

नैनीताल। जनपद के भीमताल, नौकुचियाताल, नलदमयंती तथा सातताल झीलों के किनारे रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में विकास खंड भीमताल, जिला पंचायत नैनीताल, रोटरी कलब नैनीताल तथा नगर पालिका भीमताल के साथ ही स्थानीय विद्यालय के स्कूली बच्चों व जनप्रतिनिधियों ने हर संभव सहयोग किया।

इस अभियान का मुख्य मकसद इन पर्यटन स्थलों में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर झीलों तथा आस पास के क्षेत्रों को साफ व स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरुक करना था। अभियान के तहत छोटे बच्चों ने सफाई के दौरान अनुभव को साझा करते हुए कहा कि डस्टबिन खाली हैं पर कूड़ा सडक़ के किनारे फैला है।

कई स्थानों पर कांच की बोतले फेंकी गई हैं। रविवार को चले सफाई अभियान के तहत भीमताल के आस पास के विभिन्न विद्यालयों से 450 बच्चों ने भाग लिया जिसमें उनके द्वारा 400 बैग कूड़ा एकत्र किया गया।इस अवसर पर भीमताल के पर्यावरण मित्रों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं, वे यदि ठान लें तो भविष्य में स्वच्छ शहर के साथ प्रदेश और देश साफ रहेगा। पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक होकर आगे आना होगा, तभी भविष्य में अच्छे समाज का निर्माण होगा। सभी से अपील की अपने आस पास स्वच्छता बनाए।
अभियान में जिला पंचायत नैनीताल के अपर मुख्य अधिकारी एम के विश्नोई, रोटरी क्लब के डायरेकटर विनोद दुआ, ग्राम प्रधान मुकेश पलडिय़ा, प्रदीप कुमार, रोटरी क्लब के अध्यक्ष शैलेन्द्र शाह, अरुण शाह, ऋषि दुआ, विक्रम स्याल, एस एस नेगी, के डी सिंह, कुलदीप बोरा, कमल कुल्याल समेत रोटरी कलब नैनीताल के पदाधिकारी मौजूद रहे।इससे
पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे के नेतृत्व में भीमताल क्षेत्र में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान
में रोटरी कलब के सदस्यों के साथ लेक इंटरनेशनल स्कूल तथा ग्राफिक एरा सहित अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं विधायक के सहयोगी सोनू पांडे का आकस्मिक निधन*! पढ़ें दुखद समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज: *जब व्यक्ति का मन शांत और संतुलित होता है तभी वह परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकता है*! पढ़ें : कहां पहुंचे राज्यपाल…
ब्रेकिंग न्यूज: *हिमालयी क्षेत्र में बढती हुई आपदाओं को गंभीरता से लेना होगा*! पढ़ें : आपदा प्रबंधन की गोष्ठी…