Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन समाप्त*! पढ़ें *धुरंधर* से क्या हुई बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादूनलंबे आंदोलन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने वजूद पर चार चांद लगाया है और सरकार के सामने बैठकर अपनी बात को रखा और अपनी मांगों पर मुहर लगवाई है कि महिला सशक्तिकरण इस राज्य की पहचान है!

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भाजपा से उमेश शर्मा ने की दमदार दावेदारी*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने खास तौर पर मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है और कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा सरकार महिला सम्मान की पूरी देश में सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ रही है इसी कारण विपक्ष ने महिला आरक्षण पर विरोध किया है।

बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने जानकारी दी कि मानदेय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया गया है। उम्मीद है जल्द सुखद परिणाम सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  {प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी} *17 सितंबर को कर रहे 75 वर्ष पूरे*! पढ़ें~~ उनका 25 साल का राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के सकारात्मक रुख के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने पर सहमति जताई , जिससे प्रदेश में सेवाएं प्रभावित होने का खतरा चुनाव पूर्व ही टल गया है।

इस दौरान सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, विभागीय सचिव चन्द्रेश कुमार और निदेशक बी.एल. राणा भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद पूरे राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें