Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *15 दिन में ज्यादा वसूली गई फीस लौटाएं सभी स्कूल*! पढ़ें डीएम ने क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के निजी स्कूलों पर मनमानी फीस वसूली को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों को 15 दिन के भीतर अभिभावकों से ली गई अतिरिक्त फीस लौटाने के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

तय समय सीमा में आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।जांच में सामने आया है कि कई निजी स्कूलों ने री-एडमिशन, वार्षिक शुल्क और अन्य मदों के नाम पर अभिभावकों से अधिक पैसे वसूले।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव की मांग करने वालों को विधायक से मिला उपनाम*! ये उपनाम आग में घी का कर रहा काम! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

इसके अलावा किताबों और अन्य शैक्षिक सामग्री के नाम पर भी मनमानी की गई, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा।डीएम का सख्त रुख, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार की वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, जिसकी समीक्षा के बाद सुधार का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मानकों से अधिक किताबें, अभिभावक परेशानशिक्षा विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि कई स्कूलों में तय मानकों से अधिक किताबें लगाई गईं। कुछ मामलों में एक ही कक्षा के लिए जरूरत से दोगुनी-तीन गुना तक किताबें शामिल कर दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *धामी ज्यू आब तदुक देर नि लगाओ*! हास्य कलाकार भी राजस्व गांव के लिए उतरे मैदान में! पढ़ें= लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

साथ ही कई स्कूलों की वेबसाइट भी अपडेट नहीं पाई गई, जिस पर फीस और पुस्तकों की सूची सार्वजनिक करना अनिवार्य है।

जिले के कई प्रमुख निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं और उनसे जवाब मांगा है। सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी फीस संरचना और पुस्तक सूची को पारदर्शी बनाएं और नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

इस आदेश से अभिभावकों को राहत की उम्मीद जगी है, प्रशासन की इस कार्रवाई से अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से निजी स्कूलों की मनमानी फीस को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें