Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर धामी ने 220 डॉक्टरों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र! पढ़ें क्या बोले सीएम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए शनिवार को 220 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

ADVERTISEMENTS

देहरादून में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव नियुक्त डॉक्टरों को शुभकामनाएं दीं और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य*!पढ़ें~ नाबार्ड की बैठक...

सीएम ने अपने संबोधन में कहा, “सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आप सभी का कार्यक्षेत्र में समर्पण और सेवा भाव ही राज्य को स्वस्थ और सशक्त बनाएगा।

सीएम ने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 24,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया नकल विरोधी कानून प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहा है। अब सभी परीक्षाएं निष्पक्ष तरीके से आयोजित हो रही हैं।

सीएम पुष्कर धामी ने विश्वास जताया कि नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारी राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है, और इस जिम्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ निभाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट...

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, और नव नियुक्त डॉक्टरों के परिजन भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें