Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट *ऑपरेशन प्रहार* का कहर*! दो अपराधी मुठभेड़ में दबोचे! पुलिस पर फायर झोंककर भाग रहे थे! पढ़ें अपराधी कहां के हैं…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहां है उत्तराखंड देव भूमि है जो यहां अपराध करेगा उसे सजा मिलना तय है! सरकार के इस आदेश के बाद ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

ADVERTISEMENTS

यहां थाना बसंत विहार क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार बीती देर रात मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं जबकि गोली लगने से एक घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें*! पढ़ें किसने दिये निर्देश...

जानकारी के अनुसार बीती रात हरबंशवाला बैरियर पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की नीली स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बैरियर तोड़कर तेज गति से फरार हो गए।

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अब्दुल्ला और शाहनवाज सलमानी बताए हैं । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे 315 बोर जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिरसा मुंडा की विरासत जल, जंगल, जमीन*! पढ़ें पुण्य तिथि 9 जून पर विशेष...

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अब्दुल्ला और शाहनवाज सलमानी बताए। बताया गया है कि अब्दुल्ला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बसंत विहार में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीएम पुष्कर धामी ने कहा है सरकार अपराधियों का सफाया करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें