Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *चुनाव से पूर्व ही कांग्रेस में होने लगी घमासान*! पढ़ें कांग्रेस बनाम हरीश रावत…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड में चुनाव से पूर्व ही कांग्रेस में जिस तरह की गुटबाजी शुरू हो गई है वह कांग्रेस को रसातल में ले जाने की कोशिश कह सकते हैं! पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार हार का मुंह देखने के बाद भी कुर्सी के लिए कितने बेचैन हैं यह उनके बयान से झलकने लगा है!

ADVERTISEMENTS Ad

यही नहीं उनके करीबी भी उनके सुर में सुर मिलाकर कांग्रेस की नई गठित टीम को कमजोर करने के काम करती दिख रही है! रामनगर सीट में हरीश रावत अपने धुर विरोधी रणजीत सिंह रावत को किसी भी हाल में जीतने नहीं देना चाहते इसलिए वह रामनगर में अपनी पसंद का प्रत्याशी चाहते हैं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति सचिव का असामयिक निधन*! गांव में शोक छाया! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

हरीश रावत अगर इसी तरह अपनी बयानबाजी करते रहे तो कांग्रेस के लिए यह चुनाव और अधिक मुश्किल खड़ी करेगा! हाल ही में पांच लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है! कहा जा रहा है इन नेताओं को शामिल करने से पूर्व हरीश रावत को संगठन ने विश्वास में नहीं लिया!

हरीश रावत ठीक चुनाव से पहले अपने करीबियों की फौज को एकजुट कर अधिकांश सीटों पर अपने करीबियों को टिकट के लिए दबाव की सियासत शुरू कर सकते हैं जो संगठन के लिए किसी संकट से कम नहीं होगा!

कांग्रेस का बड़ा धड़ा चाहता है कि अब हरीश रावत को साजनीतिक कार्यक्रमों से दूरी बना लेनी चाहिए! लेकिन हरीश रावत ऐसा हरगिज नहीं करने वाले! उत्तराखंड में चुनाव की डुगडुगी बजने वाली है! लेकिन कांग्रेस की अपने ही घर में डुगडुगी थमने का नाम नहीं ले रही है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल*! पढ़ें~ कब लग रहा शिविर...

कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी तो साफ कहने लगे हैं जो बार बार हार रहे हैं वह संगठन को क्या लाभ दिला सकते हैं! उन्होंने नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा हरीश रावत की तरफ किया है! युवा सोच के कांग्रेस नेता हरीश रावत से दूरी बनाकर चलते दिखने लगे हैं! कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें