Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *क्या कांग्रेस/भाजपा दोनों यार* ? *दोनों आए पकड़ में तो मची भगदड़*! पढ़ें : मिलकर कैसे करते हैं घोटाला…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हरिद्वार। जैसे जैसे चुनाव निकट आ रहे हैं वैसे वैसे घोटाले भी सामने आने लगे हैं! पढ़ें: उत्तराखंड के चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरहुड यूनिवर्सिटी को सील कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार इस यूनिवर्सिटी में एक कैबिनेट मंत्री की पार्टनरशिप बताई जा रही है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद घोटाले में शामिल अन्य लोगों में हड़कंप मच गया है!

 

समाज कल्याण विभाग के इस घोटाले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस के कई नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं! कहा जा रहा है कि घोटाले के आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं!

यह भी पढ़ें 👉  *ब्रेकिंग न्यूज* *महिलाओं ने इतिहास रच डाला*! * बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए बरसात में भी निकली सड़कों पर*! सरकार ने भेजा प्रतिनिधि! पढ़ें ~उत्तराखंड की बड़ी खबर...

अब दोबारा ईडी की सख्ती से सभी अपने बचाव के रास्ते तलाश रहे हैं! अपने अपने आकाओं के पास दौड़ लगा रहे हैं!

ईडी की जांच में हरिद्वार जनपद के कई नामी स्कूलों के नाम सामने आए हैं। ये संस्थान भाजपा के उन नेताओं से जुड़े हैं जो विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें मुनीष सैनी के साथ पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन के भतीजे का नाम भी है, जो इन दिनों समाजसेवी के रूप में सक्रिय है।

जानकारी के अनुसार वहीं मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन का भाई भी इस मामले में जेल काट चुका है। कई अन्य नेता भी इस घोटाले से जुड़े हैं जो बड़े नेताओं के करीबी माने जाते हैं।

बताया गया कि घोटाले में शामिल संस्थानों में बहादराबाद क्षेत्र के ओम बायो साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रुड़की और ओम बायो साइंस एंड फार्मा कॉलेज, दौलतपुर रुड़की बहादराबाद ने 2.48 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तीन दिन बंद रहेगा बैंकों का कारोबार*! निपटा लें जरूरी काम! पढ़ें~ क्या है जानकारी...

इसके अलावा यूपी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक फॉर रिसर्च कमलापुर सहारनपुर ने 30 लाख रुपये का घोटाला किया है। कृष्णा कॉलेज ऑफ समेत अन्य संस्थानों के नाम भी जांच में सामने आ रहे हैं।

ईडी की कार्रवाई के बाद अब अन्य कॉलेजों और नेताओं पर भी शिकंजा कस सकता है। आने वाले दिनों में और बड़े नाम सामने आने की संभावना है। सीएम पुष्कर धामी ने कहा है उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगी! पीएम मोदी के मिशन को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें