Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: शिक्षा की दुकान में मौत परोसी गई! पंद्रह लोगों की मौत से उठे कई सवाल! पढ़ें लखनऊ अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लखनऊ। यहां पाश क्षेत्र में सोमवार को तीन मंजिले कोचिंग सेंटर में विकराल आग ने पंद्रह लोगों की जान ले ली और नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए! इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

ADVERTISEMENTS

आग सेए लोग जलकर मर गए लेकिन पोन घंटे तक कोई दमकल वहां नहीं पहुंचा जिससे पंद्रह लोग आग में जलकर मर गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग की किट को लेकर बड़ी खबर, 10 दिन के भीतर वितरण की तैयारी; गोदाम पहुंचने लगी सामग्री”

लिफ्ट खराब होने के कारण बच्चे बिल्डिंग में फंस गए जिससे उनकी दुखद मौत हो गई। इसके बाद चौदह दमकल वाहन पहुंचे और आग पर काबू किया लेकिन तब तक अनहोनी हो गई थी।

ये घटना दिल दहलाने वाली है! क्या इसी तरह कोचिंग सेंटर चलते रहेंगे ? सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी होगी ? होनहार बच्चों को क्या पता था कि वह जहां ज्ञान अर्जित करने जा रहे हैं वहां मौत का पैगाम लिखा जाएगा ?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना के बाद जांच के आदेश दिए हैं जिसके तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है! सवाल यह उठ रहा है कि 45 मिनट तक फायर ब्रिगेड वाहन क्यों नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: *राधा और कृष्ण* एक दूसरे के पूरक हैं! पढ़ें~राधा कौन थी...

इस घटना के बाद अवैध तरीके से चल रहे कोचिंग सेंटरों पर सवाल खड़े होने लगे हैं! किसके इशारे पर यह कारोबार चल रहा था जहां शिक्षा की जगह मौत मिली! उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने भी इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें