Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज! पुलिस चौकी इंचार्ज सहित एक जवान रातभर खाई में तड़फ कर मर गए! किसी ने सुध तक नहीं ली! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

ऋषिकेश । यहां क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही सहित शिवपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई है। यह दुर्घटना कई सवाल खड़े कर रही है जो सोचनीय विषय है।

ADVERTISEMENTS

सूचना के अनुसार पुलिस की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा दोनों शव को गहरी खाई से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा देर रात अपनी ड्यूटी समाप्त कर चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। घटना की जानकारी रात में किसी को नहीं मिल सकी। बुधवार सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत अभियान चलाकर विनोद शर्मा के शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बूढ़े का दिमाग सनका कर दी दराती से महिला की हत्या*! पढ़ें कहां हुई हत्या...

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है। विनोद शर्मा मूल रूप से देहरादून जनपद के डोईवाला क्षेत्र स्थित रानीपोखरी के निवासी थे।

वह उत्तराखंड पुलिस में अपनी सेवाएं देने से पहले भारतीय सेना में भी कार्य कर चुके थे। अपने कार्यकाल के दौरान वह ढालवाला और कैलाश गेट चौकी के प्रभारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे।

मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले विनोद शर्मा पुलिस महकमे में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि उनके एक भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की गाड़ी रातभर खाई में पड़ी रही जिसमें तड़फ तड़फ कर चौकी इंचार्ज और एक सिपाही ने दम तोड़ दिया तब पूरी रात चौकी के अन्य कर्मचारी कहां थे ?

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *प्राचीन वन देवी मंदिर खुरियाखत्ता का हो रहा सौन्दर्यीकरण*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

क्यों नहीं वाहन की खोज की गई ? कई सवाल इस दुर्घटना के बाद खड़े हो गए हैं ? क्या पुलिस और प्रशासन को खटारा वाहन दिए जा रहें हैं ? पहाड़ पर सभी अधिकारी कर्मचारी जिन वाहनों से चल रहे हैं वह वाहन सही हैं ? अधिकारी तक दम तोड़ने वाले वाहनों से सफ़र कर रहे हैं लेकिन किसी को ये दिखता नहीं कि अधिकारी कैसे वाहन से चल रहे हैं ?

राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों को नए वाहन क्यों नहीं मिलने चाहिए ? अधिकारी ही तो सबसे ज्यादा धरातल पर भाग रहे हैं इसलिए राज्य सरकार को चाहिए कि सरकारी अधिकारी के वाहन सही हों इससे सरकार का ही सम्मान बढ़ेगा!

सरकार के अधिकारी सही वाहन से चल रहे होंगे तो सुरक्षित रहेंगे और सरकार की विकास योजना जल्द धरातल पर उतर सकेगी! यह घटना गंभीर दुख देने वाली है इसलिए उसकी हर पहलू से जाँच होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें