

देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी के (रविवार) जनपद देहरादून भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दीपम सेठ, डी जी पी ने पुलिस लाइन देहरादून में ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा की और उचित दिशा निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ड्यूटी पर लगे सभी पुलिसकर्मियों का टर्नआउट उच्चकोटि का हो और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में पूर्ण रूप से ब्रीफ किया जाए।
डीजीपी ने यह भी निर्देश दिये कि वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर सुरक्षा दृष्टि से विशेष निगरानी रखी जाए तथा केवल पूर्व में अनुमोदित व्यक्तियों को ही वीवीआईपी से मिलने की अनुमति दी जाए।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए निर्धारित प्वाइंटों पर *HHMD एवं DFMD के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच* सुनिश्चित की जाए।
किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में कोई वस्तु ले जाने की अनुमति न दी जाए तथा कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत भीड़ के सुरक्षित और व्यवस्थित निष्क्रमण हेतु पूर्व से समुचित प्रबंध किये जाएं।
उन्होंने वीवीआईपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीवीआईपी कार्यक्रम से पूर्व सम्पूर्ण रूट व्यवस्था का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि रूट पर किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री या अवरोध न हो।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।
सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग, बी0डी0एस0 एवं डॉग स्क्वाड टीमों द्वारा ऊँचे भवनों, जल टंकियों आदि स्थानों की जांच तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये गए। पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…