Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *ज्योलीकोट गेठिया, बेलुवा खान में डायरिया फैला*! ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने किया दौरा…

Ad
खबर शेयर करें 👉


भीमताल विकास खंड अपडेट: ज्योलीकोट गेठिया, बेलुवा खान में डायरिया प्रकोप: ब्लॉक प्रमुख ने किया स्थलीय भ्रमण मुख्य जल स्रोतों के लिए गए सैंपल।

ADVERTISEMENTS

भीमताल। विगत कुछ माह से ग्राम सभा गेठिया, बेलुवाखान, सरियाताल और ज्योलीकोट ,क्षेत्र में लगातार पैर पसार रही उल्टी-दस्त और डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों का पता लगाने के लिए जल श्रोतों के सैंपल लिए गए।

इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम को लेकर वीर भट्टी,दुर्गापुर पावर हाउस, छीणा के निकट स्थित मुख्य जल स्रोतों का निरीक्षण किया।

बारीकी से जांच करने के विभाग को निर्देश दिए लगातार बढ़ रही बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में पानी के कई परीक्षण करवाए गए। बार-बार हो रही जांचों में पानी दूषित तो मिल रहा था, लेकिन इसके मुख्य स्रोत का पता नहीं चल पा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने सुनी जन समस्या*! पढ़ें लाखनमंडी अपडेट...

जब टीम ने धरातल पर उतरकर बेहद बारीकी से निरीक्षण किया, तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया। ब्लॉक प्रमुख ने गंभीर समस्या का स्वास्थ्य विभाग को पता लगाने के निर्देश दिये है क्या वर्षात का गंदा और दूषित पानी सीधे तौर पर इन प्राकृतिक जल स्रोतों में मिल रहा है।

यही दूषित पानी फिल्टर हुए बिना ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहा था, जिससे लोग लगातार बीमार हो रहे थे। उन्होंने मौके पर ही जल संस्थान के कर्मचारियों और अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल उच्च अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को अंदेशा है कि कही सीवर का रिसाव तो श्रोत में नहीं हो रहा डॉ. बिष्ट श्रोतों के सैंपल लेकर जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ स्पष्ट किया जाये। जल संस्थान को ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और अपराधियों की साठगांठ से बिंदुखत्ता में नशे के सौदागरों की चल रही समानांतर सरकार ? पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

मौके पर मौजूद रहा प्रशासनिक और स्वास्थ्य अमलाजल की शुद्धता जांचने और इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ मोहन भट्ट, डॉ कांडपाल,डॉ. हेमंत मर्तोलिया, डॉ. पल्लवी, डॉ. मोहन, नंदन कांडपाल, गुर्रानी ,पीआरपी शकुंतला नेगी और प्रियंका मौजूद रहीं। जल संस्थान की ओर से सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत और अपर सहायक अभियंता रवींद्र पाठक उपस्थित थे।

जनप्रतिनिधियों में बेलुवाखान की प्रधान डॉ. बबीता मनराल, गेठिया प्रधान रिंकू देवी, ज्योलीकोट प्रधान नवल कुमार सहित अजय कुमार, लछम सिंह, इंदर नेगी,राजेंद्र मनराल, मनीष कुमार, योगेश बोरा और कुंदन जीना ग्राम विकास अधिकारी उमेश पलड़िया, एल डी आर्य ग्राम पंचायत अधिकारी बीना बेनवाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें