

बिंदुखत्ता। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ा वोट बैंक राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर जन जागरण अभियान चला रहा है। भारी बारिश में भी सैकड़ों लोग प्रतिदिन जन जागरण अभियान में जुटे हुए हैं।
लोगों का आरोप है कि स्थानीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। अब लोग व्यंग्य करते हुए विधायक का उपहास उड़ा रहे हैं जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रहा है।

लोगों का आरोप है भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने अपने कार्यकाल में कहा था कि बिंदुखत्ता में विकास के नाम पर एक ईंट नहीं लग सकती! जबकि पंडित नारायण दत्त तिवारी ने अभूतपूर्व विकास करके लोगों को नई उम्मीद दिखाई थी।
हरीश रावत ने नगर पालिका परिषद बनाई थी लेकिन तब विपक्ष ने ये कहकर विरोध किया था कि वह राजस्व गांव घोषित करेंगे, लेकिन उसके बाद सिर्फ आश्वासन का राशन बांटा गया है।
अब जनता आंदोलन की राह पर चल पड़ी है और किसी के बहकावे में आने वाली नहीं लग रही है! लोग अब अपने अच्छे और बुरे की समीक्षा कर आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना रहे हैं।
स्थानीय विधायक और चुनावी नेताओं को घेरने की तैयारी कर रही है। जनता ने 27 सितंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी दे डाली है! स्थानीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ आक्रोश चरम पर पहुंच गया है।
टूटी सड़क, नदी किनारे दीवार न बनना, राजस्व गांव घोषित न होने से लोग अब गुस्सैल हो रहे हैं और धरातल पर विकास की मांग करते हुए जन जागरण अभियान में जुटे हैं।
इस अभियान में भाजपा नेता दीपक जोशी, भरत नेगी ने भी प्रतिभाग कर सत्ता में बैठे लोगों को कटघरे में खड़ा करना शुरु कर दिया है जिससे भाजपा यहां दो धड़ों में बटती नजर आ रही है।
आम जनता केई मांग है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व राजस्व गांव घोषित किया जाए। स्थानीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट बैक फुट में आ गए हैं! लोगों का आराेप है कि स्थानीय विधायक लोगों को साढ़े चार साल से गुमराह कर रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
सांसद, डीएम और चेयरमैन ने भरा स्व गणना फार्म! पढ़ें रामनगर अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को लेकर गोष्ठी आयोजित*! *पत्रकारिता कभी समाप्त नहीं होगी लेकिन स्वरूप बदलता रहेगा*! पढ़ें~ क्या विषय था गोष्ठी का…
खटीमा में मुख्यमंत्री का जनता दरबार: पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश