Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस और अपराधियों की साठगांठ से बिंदुखत्ता में नशे के सौदागरों की चल रही समानांतर सरकार ? पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। यहां पुलिस और अपराधियों की साठगांठ के चलते समूचे क्षेत्र में नशे के सौदागरों का एक छत्र राज कायम है। कहीं स्मैक है तो कहीं चरस और शराब का जखीरा देखने को मिल रहा है जो बेहद चिंता का विषय बना है।

ADVERTISEMENTS

लोगों ने आरोप लगाया है कि जो पुलिस को महीना नहीं देता उसे पुलिस पकड़कर वाहवाही लूटती है और जो महीने में सुविधा शुल्क देता है उसे बार की तरह शराब बेचने की छूट मिली हुई है। दर्जनों स्थानों पर नशे के सौदागरों की समानांतर सरकार चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, बोलीं—अब नहीं चलेगा नशे का कारोबार!

कार रोड में आधा दर्जन लोग शराब खुलेआम बेच रहे हैं बाकायदा यह कहते हैं कि उनकी सैटिंग है कोई कुछ नहीं कर सकता है! कभी कार रोड में नशे का नाम नहीं मिलता था लेकिन आज भट्ठियां चल रही हैं!

गौला गेट में तो मानो सरकारी ठेका हो ऐसे खुलेआम कच्ची शराब, पक्की शराब बिक रही है, घोड़ा नाला सत्रह एकड पुलिया में तस्करों के आतंक है।

तिवारी नगर, गांधी नगर, खुरिया खत्ता देवी मंदिर के पास खुलेआम कच्ची शराब पक्की शराब तस्करों के आतंक कायम है।

दस साल की सजा काट रहा एक तस्कर गांधी नगर में पेरोल पर आकर खुलेआम चरस बेच रहा है! कठानी में खुलेआम शराब का कारोबार चल रहा है। जो एक बार पुलिस के हाथ पकड़ा जाता है वह दूसरे दिन से खुलेआम धड़ल्ले से शराब बेचने में जुट जाता है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *प्रतिभा को कभी भूला नहीं जा सकता*! पढ़ें~ महान सपूत लालबहादुर शास्त्री पर एक रिपोर्ट...

जनता का कहना है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की है लेकिन बिंदुखत्ता में पीएम और सीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिससे युवा पीढ़ी बर्बादी की रह पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें