Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जिला चयन समिति की बैठक आयोजित*! पढ़ें : *किस विषय पर थी बैठक*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । यहां वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

ADVERTISEMENTS

मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों के चयन हेतु जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समिति द्वारा दोनों योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों का शासनादेशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण एवं विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *रामनगर तहसील का कमिश्नर ने किया निरीक्षण*!पढ़ें~ क्या दिए निर्देश...

पात्र आवेदकों के आवेदन-पत्रों का चयन करते हुए आवश्यक संस्तुतियाँ प्रदान की गईं, जबकि अपूर्ण अथवा आवश्यक अभिलेखों के अभाव वाले प्रकरणों पर नियमानुसार निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वाहन श्रेणी में प्राप्त कुल 13 आवेदन-पत्रों में से 5 आवेदन निरस्त किए गए तथा 8 आवेदन स्वीकृत किए गए।

वहीं गैर-वाहन श्रेणी में कुल 4 आवेदन-पत्रों में से 3 आवेदन निरस्त करते हुए 1 आवेदन स्वीकृत किया गया।इसी प्रकार दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त कुल 19 आवेदन-पत्रों में से 4 आवेदन निरस्त किए गए तथा 15 आवेदन-पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गई।

जिलाधिकारी ललित मोहन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित लाभार्थियों के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूर्ण पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ पहुँचाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लाख कोशिशों के बाद भी नहीं रुकी बिंदुखत्ता की जनता*! पढ़ें~ किस किस ने किया था आंदोलन का विरोध...

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक एवं पात्र व्यक्तियों को ही मिले। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह, परियोजना निदेशक (DLDA) अभिषेक, जिला लीड बैंक अधिकारी अमित बाजपेई, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार, प्रबंधक उद्योग केन्द्र रोबिन सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें