
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। अध्यक्ष पद के लिए छठे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 648 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 490 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 362 वोट मिले हैं।
छठे राउंड के बाद आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 158 वोटों का अंतर है। वहीं मेहुल शाह को धीरज बिष्ट पर 128 वोटों की बढ़त हासिल है।एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना अगले राउंड के साथ आगे बढ़ रही है। अभी कई राउंड की गिनती बाकी है। ऐसे में अंतिम परिणाम सभी राउंड पूरे होने के बाद ही स्पष्ट होगा। अभी तक हर राउंड में आर्यन आगे ही चल रहे हैं।
एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अधिकृत अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कथित आईटीआई गैंग से जुड़े होने के सवालों पर अपना पक्ष रखा और कहा उनका किसी से कोई संबंध नहीं है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *बेटे को चुनाव जिताने को मां ने लिया कॉलेज में एडमिशन और बेटा बन गया अध्यक्ष*! पढ़ें डीएसबी नैनीताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *एलबीएस में बिंदुखत्ता का परचम लहराया*! पढ़ें~ छात्र संघ चुनाव अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *खुरियाखत्ता मंदिर के पास जबरदस्त भू कटाव होने से लोगों में दहशत बढ़ने लगी*! पढ़ें~ क्या कर रहे लोग मांग…