

लालकुआं। यहां हल्दूचौड़ स्थित लालबहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर बिंदुखत्ता के छात्रों की जीत पर बिंदुखत्ता में जश्न का माहौल है।
इस महाविद्यालय छात्रसंघ के कुल 11 पदों में से केवल अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ था, जबकि 8 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ वहीं 1 पद रिक्त रहा।
कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता की ऐतिहासिक जीत हुई। खुशी मेहता ने 526 मत प्राप्त कर 204 वोटों के विशाल अंतर से शानदार जीत दर्ज की है ।
उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी शिखा पाल (शिखा खत्री – AISA प्रत्याशी) को शिकस्त दी, जिन्हें 322 मत मिले। इस पद पर 17 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का विकल्प चुना।
हिमांशु पांडे अध्यक्ष और खुशी मेहता कोषाध्यक्ष निर्वाचित, आठ पदों पर निर्विरोध बने।
मेहता की इस ऐतिहासिक सफलता में उनकी स्वच्छ छवि, छात्रों के प्रति निष्ठा और अनवरत परिश्रम का मुख्य योगदान रहा। इसके साथ ही, उनके पिता गोविंद मेहता के संपर्कों और क्षेत्रवासियों के भरपूर जनसहयोग ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई है।
अध्यक्ष पद के लिए कड़े मुकाबले में हिमांशु पांडे पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में हिमांशु पांडे ने 455 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिमांशु सुयाल (427 मत) को 28 वोटों के अंतर से हराया जबकि 7 मतदाताओं ने नोटा का भी यहां प्रयोग किया।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी~उपाध्यक्ष (छात्र)सावन मेहताउपाध्यक्ष (छात्रा): करिश्मासचिव: दीपक कुमारसंयुक्त सचिव: आंचल बैठासांस्कृतिक सचिव: भावना भट्टवाणिज्य संकाय प्रतिनिधि: गीतांजलि दुम्काकला संकाय प्रतिनिधि: भास्कर जोशी
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *बेटे को चुनाव जिताने को मां ने लिया कॉलेज में एडमिशन और बेटा बन गया अध्यक्ष*! पढ़ें डीएसबी नैनीताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *छठे राउंड तक आर्यन बेलवाल आगे*! पढ़ें ~एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी अपडेट
ब्रेकिंग न्यूज: *खुरियाखत्ता मंदिर के पास जबरदस्त भू कटाव होने से लोगों में दहशत बढ़ने लगी*! पढ़ें~ क्या कर रहे लोग मांग…