Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *खुरियाखत्ता मंदिर के पास जबरदस्त भू कटाव होने से लोगों में दहशत बढ़ने लगी*! पढ़ें~ क्या कर रहे लोग मांग…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। यहां खुरियाखत्ता में जबरदस्त भू कटाव से लोगों का दिन का चैन और रातों की नींद उड़ गई है तटीय भाग के लोग तीन दिन से रात को सो नहीं रहे हैं और लगातार पानी डायवर्जन करने तथा मजबूत तटबंध निर्माण की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

मंगलवार को वन देवी मंदिर खुरियाखत्ता के निकट सर्वाधिक भू कटाव होने से लोग नदी किनारे तटबंध की मांग को लेकर आंदोलित हो गए और कहने लगे सरकार की कोई गलती नहीं है वह हर साल तटबंध के लिए पैसे भेजती है लेकिन बीच के दलाल पैसे की बंदर बांट कर चैनल बनाने का नाटक कर सरकारी पैसे को हजम करने में जुटे हुए हैं जिससे जनता अपना सब कुछ नदी में गंवाती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *प्रेक्षक निर्वाचक नामावली की कमिश्नर ने प्राप्त फॉर्म की करी सुपर चेकिंग*! पढ़ें~ फोटो युक्त निर्वाचन नामावली संबंधी नवीन अपडेट...देखें vdo

राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी ने कहा है कि इंद्रा नगर प्रथम से लेकर शीशम भुजिया तक और श्री लंका टापू तक तटीय भागों में अविलंब मजबूत तटबंध निर्माण किया जाए जिससे लोगों को बचाया जा सके।

उन्होंने कहा सत्ताइस सितम्बर की रैली में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि वह तत्काल बाढ़ सुरक्षा को लेकर डीपीआर बना कर शासन को भेजें लेकिन उस दिशा में ठोस कार्रवाई प्रारंभ नहीं हुई।

उन्होंने कहा जनता को बचाने के लिए सरकार गंभीर होकर लोगों की पीड़ा को समझे अन्यथा जनता तटबंध की लेकर सड़कों पर उतरने की मजबूर होगी।

यह भी पढ़ें 👉  *ब्रेकिंग न्यूज* *महिलाओं ने इतिहास रच डाला*! * बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए बरसात में भी निकली सड़कों पर*! सरकार ने भेजा प्रतिनिधि! पढ़ें ~उत्तराखंड की बड़ी खबर...

इस अवसर पर महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और अविलंब उनको बचाने के लिए तटबंध निर्माण करने की मांग की है। लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। प्राचीन वन देवी मंदिर खुरियाखत्ता भी नदी की जद में आने लगा है जो किसी बड़ी त्रासदी का संकेत माना जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें