

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आबकारी विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री ना हो इस हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए।
प्रत्येक आबकारी निरीक्षण अपने क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाकर प्रतिदिन रिपोर्ट से अवगत कराएंगे।
उन्होंने विभाग को यह भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी निविदा वाली मदिरा की दुकानों में ओवर रेटिंग की एक भी शिकायत न आए इस पर कड़ी नजर रखी जाय।
कहीं से भी शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में ओवर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शिकायत से शासन एवं प्रशासन की छवि धूमिल होती है इस हेतु विभाग सजग रहकर कार्य करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित