Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सर्किट हाउस में उद्योग मित्र की डीएम ने ली बैठक! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सर्किट हाउस काठगोदाम में उद्योग मित्र की बैठक ली, अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने के दिए निर्देश।

ADVERTISEMENTS

बैठक में मुख्य रूप से ओद्योगिक आस्थान क्षेत्रों में सडक, वैकल्पिक मार्ग, पानी,बिजली, विद्युत सबसस्टेशन निर्माण, जीएसटी रिफंड आदि की समस्यायें उद्यमियों द्वारा उठाई गई।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सकारात्मक कार्य करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक ईकायों में कोई भी कार्य किया जाता है वह क्वालिटी इंड्रस्ट्री के मानकों के अनुसार हो। इसके लिए अधिकारी उद्यमियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख के धरने का असर*! बिरजू मयाल पुराने मामले में गिरफ्तार! पढ़ें रामनगर अपडेट...

उन्होंने कहा जिन योजनाओं पर आंगणन का प्रस्ताव बनाने है विभागीय समन्वय के साथ शीघ्र कार्य कराया जाय।

बैठक में जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उपादान स्वीकृति हेतु कुल 41 प्रकरण कमेटी सामने रखे गए। जिनका समिति द्वारा संस्तुति हेतु प्रस्तुत किया गया।

बैठक में सूर्या गांव सातताल मोटर मार्ग निर्माण हेतु 26.96 लाख का स्वीकृति हेतु प्रस्ताव लोनिवि नैनीताल द्वारा शासन को प्रेषित किया गया था।

आंगणन में आपत्ति के कारण पुनः प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को उनके माध्यम से शासन स्तर पर पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये।

बैठक में अवगत कराया कि कोटाबाग विकास खण्ड में 33 केवीए के नये उपसंस्थान निर्माण हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है। लेकिन राजस्व की भूमि पर अतिक्रमण है। जिस पर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर चाहरदीवारी निर्माण कराने के संबंधित विभाग को निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बीबी मायके गई तो पति ने अपने शरीर में डीजल डाल आग लगा ली*! पढ़ें~ लालकुआं अपडेट...

बैठक में उद्यमियों द्वारा विद्युत स्मार्ट मीटर लगने से उनके बिलों बृद्धि का मामला रखा जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को टैक्निकल टीम के साथ समन्वय कर उद्यमियों की विद्युत की समस्या का समाधान शीघ्र कराने के निर्देश दिये।

बैठक में अवगत कराया कि भीमताल आणु नाले के दिशा परिवर्तन काफी समय से विद्युत पोल शिफटिंग नही होने के कारण लम्बित थी, जिस पर अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग ने बताया कि विद्युत विभाग को पोल शिफटिंग हेतु धनराशि आवंटित की जा चुकी है शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

बैठक में अध्यक्ष हिमालयन चैम्बर आरसी बिलोला, सचिव मनोज ढांका, मलय तिवारी, दीपक कुमार अग्रवाल के साथ ही महाप्रबन्धक उद्योग पल्लवी गुप्ता, सिटी मजिस्टेट गोपाल सिंह चौहान के साथ ही विद्युत,सिचाई,सडक, जलसंस्थान आदि महकमे के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें