Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: भारी बारिश के चलते कई मार्ग बंद! मजदूरों के कैंप में मची तबाही! नौ मजदूर लापता! पढ़ें कितने लोगों को प्रशासन ने बचाया…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। यहां बीती रात से जारी जबरदस्त वर्षा के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालिगाड़,कुथनोर, झाझरगाड़ के पास तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला बिशनपुर, लालढांग, नलूणा में मार्ग बाधित हो गया है।

ADVERTISEMENTS

जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) के कारण 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना मिली है।

जानकारी के अनुसार SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोटा, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस आदि टीमो द्वारा राहत एवं खोज बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक*! पढ़ें~ कितने प्रस्तावों पर हुआ मंथन...

इस घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (स्मार्ट कंट्रोल ) पहुंच गए हैं।

उन्होंने IRS से जुड़े अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।जनपद उत्तरकाशी के सलाई बैंड क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक लेबर कैंप भी इसकी चपेट में आ गया।

बताया जाता है कि कैंप में कुल 19 श्रमिक रह रहे थे।घटना की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन की टीम के साथ ही SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम, राहत एवं बचाव कार्य हेतु तत्काल रवाना हुई।

मार्ग बाधित होने के कारण टीम ने दुर्गम पैदल मार्ग से घटनास्थल तक पहुँच बनाई और मौके पर पहुँचते ही सघन सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया।अब तक 10 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 9 श्रमिक अभी भी लापता बताए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा...

लापता श्रमिकों की तलाश पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और निरंतरता के साथ की जा रही है।इस ऑपरेशन में SDRF उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस, NDRF, राजस्व विभाग, NH बड़कोट व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें राहत एवं खोज कार्य में समन्वय के साथ जुटी हुई हैं।

इसके साथ ही जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा मार्गों पर नियंत्रण व तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अनुरोध है कि कृपया किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, केवल प्रामाणिक सूचना पर ही विश्वास करें और आपात स्थिति में अधिकृत विभागों से ही संपर्क करें। मौसम विभाग ने अभी और बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें