Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *शिक्षा हमारे भविष्य का पासपोर्ट है*! *द फाउंडेशन अकादमी का स्थापना दिवस*! पढ़ें: बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
(महोत्सव में द फाउंडेशन अकादमी के कलाकार)

बिंदुखत्ता । यहां आज द फाउंडेशन अकादमी* रावत नगर- बिंदुखत्ता द्वारा अपना सातवां स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर संस्थापक ने कहा सत्यता, अच्छा आचरण, शांति, प्रेम और अहिंसा जैसे शब्दों का शिक्षा के क्षेत्र में अपना आधार बनाते हुए द फाउंडेशन अकादमी , 23 दिसंबर 2025 को अपनी स्थापना के सात वर्ष पूर्ण कर चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो जगह श्री रामलीला मंचन संपन्न और चार जगह प्रारंभ*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...
Ad

23 दिसंबर 2018 को रावत नगर- 1 बिन्दुखत्ता में द फाउंडेशन अकादमी के संस्थापक/प्रबंधक सत्यवीर त्यागी ने कहा था कि”शिक्षा हमारे भविष्य का पासपोर्ट है, क्योंकि आने वाला कल उन्हीं का है जो इसके लिए तैयारी करते हैं” इस दृष्टिकोण को मध्यनजर रखते हुए स्थापना की थी। आज अकादमी सातवां स्थापना दिवस मना रही है।

तब से अब तक विद्यालय प्रगति की राह पर अग्रसर है, तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को मध्यनजर रखते हुए शैक्षिक गतिविधियों के अलावा सह – शैक्षिक गतिविधियों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाते हुए आगे बढ़ रहा है।

स्थापना दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थियों की कार्य कुशलता के आकलन हेतु खेलकूद, गणित में क्विज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "किच्छा में 35 लाख की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार*! पढ़ें कहां से लाकर करते थे कारोबार...

साथ ही विद्यालय के कुछ छात्रों ने म्यूजिक शिक्षक दीपक सिंह की उपस्थिति में आयोजित महोत्सव में उत्तराखंड की संस्कृति को गायन एवं नृत्य के द्वारा सुंदर रूप से प्रस्तुत किया। जिनकी सभी श्रोताओं ने सराहना की।

द फाउंडेशन अकादमी के प्रधानाचार्य बुद्धि बल्लभ डिमरी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यालय अपने संकाय सदस्यों अर्थात शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के तत्वाधान में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्प है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें