Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *शराब तस्कर सूरज गोस्वामी का कर्मचारी गिरफ्तार*! तस्कर फरार! पढ़ें – कितनी मिली शराब…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

बिंदुखत्ता। डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक अभियुक्त को 116 पाउच कच्ची शराब एवं एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS

पुलिस कार्यवाही-दिनांक 06.08.2026 को कोतवाली लालकुआं की चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त, जुर्म-जरायम की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान गोला गेट के पास से अभियुक्त सचिन पाठक पुत्र श्याम पाठक, निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, लालकुआं को मोटरसाइकिल संख्या UK04AR-5866 (डिस्कवर) पर एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 116 पाउच कच्ची शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उक्रांद बनाएगा गैरसैण राजधानी*! पढ़ें : पूर्व सैनिक क्या बोले...

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि शराब तस्कर सूरज गोस्वामी, निवासी इंदिरा नगर द्वितीय, बिंदुखत्ता उससे प्रतिदिन ₹300 के हिसाब से उक्त कच्ची शराब बिकवाता है।

इस संबंध में सूरज गोस्वामी की संलिप्तता के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर उसके विरुद्ध भी धारा 69-बी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 125/2026, धारा 60/69-बी/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम-उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ताकानि0 वीरेन्द्र सिंहकानि0 प्रहलाद सिंह

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्कूल के पांच सौ मीटर के दायरे में नशा बेचना अपराध घोषित*! पढ़ें : ताजा अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें