Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में विधायकों का फीड बैक लेना शुरु*! पढ़ें किसका कट सकता है टिकट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड। (प्रधान संपादक जीवन जोशी) मिशन 2027 को फतह करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने धरातलीय विकास का आंकड़ा लेना शुरु कर दिया है!

ADVERTISEMENTS

जानकार सूत्रों के अनुसार सभी विधायकों का फीड बैक लेना भी शुरु कर दिया गया है! चाहे इस मुलाकात को कुछ भी नाम दिया जा रहा हो लेकिन असल बात यह है कि देश में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बाद लगने लगा है कि सी एम के सामने बड़ी जिम्मेदारी आ गई है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख के धरने का असर*! बिरजू मयाल पुराने मामले में गिरफ्तार! पढ़ें रामनगर अपडेट...

मिशन 2027 को जीत में बदलने के लिए पुष्कर धामी ने धरातलीय विकास को महत्व दिया है! जिस विधायक का धरातल पर काम नहीं दिखेगा, सड़कें सही नहीं होंगी और जनता में नाराजगी दिखेगी उसका टिकट साफ हो सकता है!

सूत्रों की मानें तो जन भावना के अनुसार ही टिकट मिलने वाला है! चाहे मंत्री हो या फिर विधायक ? जनता में जिसके खिलाफ नाराजगी होगी उसके पर कतरे जा सकते हैं चाहे वह कितनी ही पकड़ क्यों न रखे!

सर्वे और धरातलीय विकास ही टिकट का निर्णय करेगा! नए चेहरे भी आने लगे हैं जो वेतन तक न लेने का ऐलान करने लगे हैं! हर विधानसभा क्षेत्र में सी एम के खास मित्र हैं जो सभी रिपोर्ट उनको देते हैं जिससे हर विधानसभा का फीड बैक लेना सी एम ने शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अहमद नदीम बने जिला सूचना अधिकारी नैनीताल*! स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की जगह पर तैनात...

विधायकों के पास अभी भी समय है कि वह अपने धरातल पर स्थितियों को ठीक करें! मुख्य सड़कों की दुर्दशा चुनावी हार का कारण बन सकती है इसे नजर अंदाज करना महंगा साबित हो सकता है क्योंकि सी एम हारने वाले विधायकों को लिस्ट भी बना सकते हैं ऐसा उनके मिजाज से प्रतीत होता है!

क्योंकि चुनाव फतह करना उनका प्रथम लक्ष्य है! विपक्षी दल क्या कर रहे हैं इससे सी एम को कुछ लेना देना नहीं है वह सिर्फ सरकार और संगठन के कुशल तालमेल को लेकर विचार विमर्श भी कर रहे हैं!

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें