Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: पहले लड़की के साथ गैंग रेप! फिर छत से फेंका! पढ़ें कहां मिली कराहती लड़की…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार । फिर एक बार देव भूमि में शर्मसार कर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है! तीन युवकों पर किशोरी के साथ हैवानियत का आरोप लगा है! आरोप है कि गैंगरेप के बाद किशोरी को छत से नीचे फेंका गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

ADVERTISEMENTS

इस जघन्य घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। ऐहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।

जानकारी मिली है कि हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के पथरी थाना क्षेत्र में पीड़िता शनिवार को अपने घर के पीछे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। लड़की ने गांव के ही तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है नंदा सुनंदा मेला*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला (तीन मंदिर) रावतनगर...

परिजनों का कहना है कि वारदात के दौरान जब कुछ लोग वहां पहुंचे तो आरोपियों ने लड़की को छिपाने के लिए उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

इस बीच, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाबालिग झाड़ियों में पड़ी कराहती हुई नजर आ रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने नंदा सुनंदा देवी की करी पूजा अर्चना*! विकास और विरासत का दिया नारा! पढ़ें~ नैनीताल vip अपडेट...

गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जाए जिससे इस तरह के अपराध पर लगाम लग सके!

लगातार महिलाओं के साथ हो रहीं इस तरह की घटना बेहद शर्मशार करने वाली है इसलिए शासन/प्रशासन को चाहिए कि वह इस तरह के अपराध को कुचलने का तेजी से प्रयास करे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें