Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

Ad

ब्रेकिंग न्यूज: खाद्यमंत्री मंत्री पहुंची राशन गोदाम! पढ़ें आमडंडा से खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर/नैनीताल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को रामनगर के आम डंडा में स्थित खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से गोदाम के स्टॉक, राशन उठान और वितरण के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उनसे पूछा कि गोदाम के सामने की सड़क ठीक क्यों नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिले में 17 गैस एजेंसियों 45 प्रतिष्ठानों, 05 पैट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण*! 19 गैस सिलेंडर जब्त 2 लोग गिरफ्तार! पढ़ें ताजा अपडेट...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारीयों से कहा कि गोदाम में और सुधार के लिए जो कार्य किए जाने हैं उसके लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें। इसके अतिरिक्त जो कार्य जिला योजना से कराए जा सकते हैं उसकी भी सूची बनाएं।

निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बरसात के मौसम में कई बार गोदाम में रखें राशन की गुणवत्ता खराब हो जाती है इसलिए उन्होंने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डे ने बढ़ाई सक्रियता! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

उन्होंने बताया कि इस गोदाम में गेहूं और चावल समेत सभी भंडारित सामग्री पूरी तरह सुरक्षित है। इस अवसर पर एसएमओ मनोज मनराल, विपणन निरीक्षक रजनी आर्या, शशिकांत सिन्हा, मीनाक्षी पांडे आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें