Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अंकिता भंडारी प्रकरण में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार*! फिर निकला जिन्न बाहर! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हरिद्वार। उत्तराखंड की सियासत में तूफान लाने वाले अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े चर्चित घटनाक्रमों के बीच भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नाम भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले के झबरेड़ा, बहादराबाद तथा देहरादून के नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थानों में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ विभिन्न शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी में मनाया गया हिंदी दिवस*! पढ़ें~ हल्द्वानी अपडेट...vdo

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो और वीडियो सामग्री में भाजपा नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने शिकायतों और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के बाद सुरेश राठौर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है और आगे और कानूनी कार्रवाई संभव है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, ने पूर्व विधायक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।

हालांकि पुलिस फिलहाल मामले के संवेदनशील पहलुओं को देखते हुए अधिकृत बयान देने से बच रही है।अंकिता भंडारी प्रकरण पहले से ही उत्तराखंड की राजनीति और समाज में संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *12वीं बार मुकेश बोरा निर्विरोध निर्वाचित*! फिर से चेयरमैन बनना तय! पढ़ें= दुग्ध समिति चुनाव अपडेट... और पढ़ें किसने हराया पूर्व चेयरमैन को...

ऐसे में इस मामले में हुई गिरफ्तारी ने एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगामी कानूनी कार्रवाई पर टिकी है। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद फिर एक बार अंकिता भंडारी प्रकरण गरमा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें