Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कैंची धाम मेला रहेगा तीसरी आंख की निगरानी में*! पढ़ें क्या दिए हैं आदेश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कैंची धाम/भवाली। कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत व आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने सोमवार 15 जून को कैंचीधाम में स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कैंचीधाम मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS
Oplus_131072

इस दौरान उन्होंने भवाली सैनिटोरियम बाईपास क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भीमताल खुटानी में पार्किंग व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा भीमताल विकास खंड पार्किंग और शटल सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं एवं आमजन से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जेल में बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर खास अपडेट*...

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि 15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैंची धाम मेला रहेगा सीसीटीवी के नजरों में -कुमाऊं आयुक्त ने दिये निर्देश। इसके उपरांत आयुक्त ने कैंचीधाम मंदिर परिषद के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग गाड़ी का हॉर्न बजा तो होगा चालान! पढ़ें कब से होगा ये नियम लागू... नैनीताल

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र की सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

निरीक्षण में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक, एसडीएम धारी अनुराग आर्य, आरटीओ गुरदेव सिंह सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें