Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: #विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग# का पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री/सांसद #अजय भट्ट# ने किया स्थलीय निरीक्षण…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विजयपुर, गोलापार में प्रस्तावित विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग एवम कॉजवे का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं से सांसद को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तटबंध निर्माण के लिए सीएम पुष्कर धामी को भेजा ज्ञापन*! पढ़ें~ किसे भेजी प्रतिलिपि...

सांसद श्री भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को सूखी नदी पर पुल निर्माण के लिए भी स्टीमेट शासन को भेजने को कहा सांसद ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर सड़क संपर्क के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

निरीक्षण के दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल, मण्डल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, ग्राम प्रधान बच्ची सिंह बिष्ट, बालम बिष्ट, जगदीश नोला, पूरन कोटलिया, राजू कार्की, हरीश सम्मल,ललित आर्या,संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के विद्यालयों की बदली समय सारिणी*! पढ़ें क्या रहेगा प्रार्थना का समय...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें