

काशीपुर। यहां मोहल्ला अलीखा में एक बंद घर के अंदर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
काशीपुर में घर के अंदर से बरामद युवक के शव की जानकारी रविवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अलीखा मोहल्ला में एक बंद घर के अंदर से युवक का शव बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है घर बीते दो दिनों से बंद चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
युवक की मौत किस वजह से हुई है इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग कुछ भी बताने से घबरा रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित