Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सोमवार को दो बजे तक नहीं देगा निर्वाचन आयोग सिंबल! पढ़ें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, राज्य निर्वाचन आयोग ने अब सोमवार को 2 बजे तक सिंबल आवंटन की प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य निर्वाचन आयोग को यह फैसला हाई कोर्ट के उस निर्णय के कारण लेना पड़ा है जिसमें निकाय और पंचायत क्षेत्र में दो जगह वोटर लिस्ट वाले लोगों पर चुनाव लड़ने को लेकर रोक लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *डंपर ने टैंपो में मारी टक्कर*! कई घायल! पढ़ें बिंदुखत्ता के घायल की जानकारी...

देहरादून से पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताते चलें राज्य निर्वाचन आयोग ने अब सोमवार को 2 बजे तक सिंबल आवंटन की प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

बताते चलें प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान हाई कोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ऐसे लोगों पर चुनाव लड़ने की रोक लगाई गई थी जिनके निकाय और पंचायत दोनों ही क्षेत्र में वोटर लिस्ट में नाम हैं।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के 12 जिलों में आयोग द्वारा प्रत्याशियों को सिंबल आवंटन किया जाना है लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के बाद आयोग असमंजस में दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नशे में धुत्त कार चालक ने पांच लोगों को रौंदा*! एक छात्रा की मौत! पढ़ें लक्सर अपडेट...

निर्वाचन आयोग ने मौजूदा स्थितियों को देखते हुए फौरी तौर पर सिंबल आवंटन के लिए 2 बजे तक रोक लगा दी है।

हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रार्थना पत्र देकर पूर्व में लिए गए निर्णय पर अपना पक्ष लिखित रूप में भी रखा है। जानकारी के अनुसार इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी है। राज्य निर्वाचन आयोग की नजर हाई कोर्ट की इसी सुनवाई पर है। इस सुनवाई के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें