Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित*! पढ़ें कहां किया विजिट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। द फाउंडेशन अकादमी में ‘समर कैंप’ का शानदार समापन हुआ। बच्चों ने सीखे जीवन कौशल एवं भारतीय सांकेतिक भाषा सहित कई गुर ! यहां रावत नगर प्रथम, बिंदुखत्ता स्थित “द फाउंडेशन अकादमी” में विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास और छुट्टियों का सदुपयोग करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया 04 दिवसीय वार्षिक ग्रीष्मकालीन शिविर (Summer Camp) आज अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस शिविर में कक्षा नर्सरी से 8 तक के लगभग 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।शिविर के दौरान प्रतिदिन सुबह बच्चों के लिए योगा, विभिन्न प्रकार की खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों को केवल किताबी ज्ञान से दूर रखकर उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत दर्दनाक हादसा: अंत्येष्टि से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

शिविर की मुख्य गतिविधियाँ इस प्रकार रहीं:योगा : प्रत्येक दिन 1 घंटा योगाभ्यास के माध्यम से छात्रों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास एवं उनका हमारे मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव की जानकारी साझा की गई।

कला और शिल्प (Arts & Crafts): बच्चों ने वेस्ट मटेरियल (कबाड़) से सुंदर कलाकृतियाँ, ओरिगामी और मिट्टी के बर्तन (पॉट मेकिंग) बनाना सीखा।

तथा पुराने समाचार पत्रों के प्रयोग से विभिन्न चीजों को भी बनाना सीखा।संगीत और नृत्य: भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य, पारंपरिक कुमाऊनी संगीत व नृत्य की कार्यशालाओं में बच्चों ने खूब तालियाँ बटोरीं।खेलकूद और आत्मरक्षा: योग, वॉलीबॉल, शतरंज, व्यावसायिक खेल, लुडो और कैरम के माध्यम से बच्चों को शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा (Self-Defense) के गुर सिखाए गए।

भारतीय सांकेतिक भाषा: इस समर कैंप की सबसे खास बात यह रही कि इसमें सभी छात्रों को भारतीय सांकेतिक भाषा का व्यवहारिक ज्ञान दृश्य – श्रव्य साधनों के माध्यम से भारतीय सांकेतिक भाषा की ‘कोडिंग और ‘ डिकोडिंग’ की विशेष कक्षाएं आयोजित की गईं।शैक्षणिक भ्रमण: इस समर कैंप के अंतिम दिन 30 मई 2026 को दुग्ध संघ लालकुआं (आँचल डेयरी) लालकुआं का औद्योगिक भ्रमण कराया गया , जिसमें छात्रों ने दुग्ध पाश्चुरीकरण (Pasteurization), पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण (Quality Control) और विभिन्न दुग्ध उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी पर भड़का भारत, दो टूक कहा— 'यह हमारे आंतरिक मामलों में अनुचित दखल'

“समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को तनावमुक्त माहौल में कुछ नया सीखने का अवसर देना था। बच्चों का उत्साह देखकर यह साफ है कि यह शिविर पूरी तरह सफल रहा।”—

स्कूल के संस्थापक सत्यवीर त्यागी एवं प्रधानाचार्य बी बी डिमरी एवं अध्यापकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने शिविर में बहुत कुछ सीखा जिसकी अभिभावकों ने भी सराहना की। अंत में स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें