Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त किया 55 इकाइयों पर लगा अर्थदंड*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल/भीमताल। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित होमस्टे इकाइयों का व्यापक निरीक्षण अभियान लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

परगना अधिकारियों एवं पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई जांच के दौरान अनेक इकाइयों में होमस्टे नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।निरीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि कई होमस्टे इकाइयों में स्वामी स्वयं निवासरत नहीं पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अक्टूबर से नवंबर तक 19 दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगा नहर: हरिद्वार से लेकर अलीगढ़ तक के किसानों के लिए अलर्ट जारी

इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था के अभाव में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग, रिसेप्शन स्टाफ की नियुक्ति कर इकाइयों का होटल एवं रेस्टोरेंट की भांति संचालन, तथा इकाइयों को लीज पर देकर व्यावसायिक रूप से संचालित किया जाना भी पाया गया।

उक्त अनियमितताओं के आधार पर जनपद की कुल 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। साथ ही 55 इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

क्षेत्रवार कार्रवाई के अंतर्गत तहसील धारी में 19, रामनगर में 20, नैनीताल में 94, कालाढूंगी में 05, हल्द्वानी में 05 तथा कैंची धाम क्षेत्र में 07 इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-मोटाहल्दू मार्ग पर बड़ा हादसा टला: पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे लोग

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में नोटिस अवधि में संचालित अन्य इकाइयों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि होमस्टे व्यवस्था की मूल अवधारणा एवं नियमावली का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे पर्यटन गतिविधियों में पारदर्शिता एवं व्यवस्थित संचालन बना रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें