

नैनीताल। प्रदेश सरकार को सर्वाधिक राजस्व देने वाली गौलानदी में खनन सत्र को फिर बढ़ा दिया गया है। शासन ने निर्धारित खनन लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से गौला नदी में खनन कार्य की अवधि 19 जून 2026 तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।
वर्ष 2025-26 के लिए गौला नदी में कुल 51,15,946.59 घनमीटर उपखनिज निकासी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 27 मई 2026 तक 48,51,033.80 घनमीटर उपखनिज की निकासी की जा चुकी है।
जबकि अभी भी 2,64,912.79 घनमीटर लक्ष्य पूरा किया जाना बाकी है।
वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो शेष लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए खनन सत्र की अवधि बढ़ाई गई है। इस बार हक-हकूक के तहत स्थानीय ग्रामवासियों को भी परमिट जारी किए गए हैं।
ग्रामीणों द्वारा निकाले जाने वाले उपखनिज को भी निर्धारित खनन लक्ष्य में शामिल किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी गौला चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में गौला नदी का खनन सत्र 19 जून तक बढ़ा दिया गया है।
विभाग का प्रयास है कि तय समय सीमा के भीतर शेष लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाए। लेकिन इधर वाहन स्वामियों को मात्र 19 दिन के लिए एक महीने का जो टैक्स जमा करना होगा वह नई उलझन नजर आ रही है! मजदूर भी भीषण गर्मी में कब अलविदा कह जाएं कोई पता नहीं है! वाहन स्वामी कहते हैं उनको 19 दिन टैक्स की छूट मिलनी चाहिए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज *हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल पूरे होने पर गोष्ठी आयोजित*! पढ़ें : जनपद नैनीताल अपडेट… देखें vdo…
ब्रेकिंग न्यूज: *तू डाल डाल तो मैं पात पात* वाली तर्ज पर होगा 2027 का चुनाव! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *चुनाव में जहां नेता को जनता जल का लोटा कसवाने, गीता में हाथ रखे जाने को करे मजबूर वह लोकतंत्र है भारत*…पढ़ें क्यों भीमताल में टूटा पत्थर…