

लालकुआं। हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल पूरे होने पर यहां पत्रकार गोष्ठी आयोजित की गई। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले बिंदुखत्ता, लालकुआं, हल्द्वानी, नैनीताल के पत्रकारों ने इस गोष्ठी में अपनी बात रखी और वरिष्ठ पत्रकारों को सुना।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी, विशिष्ठ अतिथि बतौर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरजाशंकर जोशी, वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पाण्डेय, भगवान सिंह गंगोला, माधव पालीवाल, जगमोहन रौतेला, बीसी भट्ट, जीवन जोशी, नरेश चंद्रा, राजेश नेगी, प्रकाश जोशी, दीप जोशी, रणजीत बोरा, ओपी अग्निहोत्री, अजय उप्रेती सहित कई लोग पहुंचे थे।

कार्यक्रम बिंदुखत्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष पत्रकार जीवन जोशी के क्रांतिकारी सारगर्भित वक्तव्य से शुरू हुआ, उन्होंने कहा सनसनी फैलाना पत्रकारिता नहीं है, पत्रकार को ऐसी खबर चलानी चाहिए जिससे लोगों का जन सरोकार जुड़ा हो।

इसके बाद कई वक्ताओं ने पत्रकारिता दिवस पर विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने कहा पत्रकार ही थे जिनके डर से आजादी मिली थी और अंग्रेज डरा था।


इसलिए पत्रकारिता इस देश की असली चौकीदार है। उन्होंने पत्रकारों को पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज भी हिंदी पत्रकारिता उतनी ही जरूरी है जितनी आजादी के दौर में रही थी।

वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पाण्डेय ने अपने द्वारा लिखित किताब भी मुख्य अतिथि को भेंट की। कार्यक्रम में आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजक मंडल ने कहा सभी पत्रकार एकजुट रहें यही पत्रकारिता दिवस का उद्देश्य है। गोष्ठी में सभी पत्रकार मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाला अदनान कुरैशी चढ़ा STF के हत्थे*! पढ़ें= कितने नशीले इंजेक्शन हुए बरामद…
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी सरकार की कैबिनेट में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर*! पढ़ें~ हरिद्वार अपडेट…
महंगाई का झटका: जियो-बीपी ने बढ़ाई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, पश्चिम एशिया संकट का असर