

हल्द्वानी। यहां आज एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया के बीच हंगामा हो गया। कॉलेज के अंदर निर्विरोध उप सचिव बने मनोज बिष्ट से जमकर मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और खून निकल आया।
इधर छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि मारपीट छात्र नेता संजय जोशी द्वारा की गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
कॉलेज परिसर में हुई इस घटना के बाद छात्र नेताओं ने आरोपित छात्र पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं कॉलेज प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं। घायल निर्विरोध उप सचिव चुना गया है, समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री