Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*उत्तराखंड अपडेट*पेपर लीक प्रकरण*विपक्षी दलों को मिला चुनावी मुद्दा*! *सरकार ने की एस आई टी गठित*! *बेरोजगार गुस्से में*! पढ़ें क्या कहते हैं बेरोजगार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में मिशन 2027 की जहां तैयारी शुरू होने लगी है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी सरकार पेपर लीक प्रकरण पर असहज नजर आ रही है जबकि सरकार ने जांच कमेटी बनाकर एस आई टी बनाई है जिसने अपनी जांच तेज करते हुए सबसे पहले लोक सेवा आयोग के अधिकारियों से पूछताछ की है!

ADVERTISEMENTS

लेकिन राज्य का युवा बेहद गुस्से में है कि उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और नकल माफिया की समानांतर सरकार उत्तराखंड में चल रही है! बेरोजगारों का आंदोलन राज्य के दोनों ही मंडलों में गति पकड़ने लगा है और चुनाव निकट आते देख विपक्षी दलों ने भी इस आंदोलन ने पेट्रोल डालना शुरू कर दिया है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 9 सितम्बर को हल्द्वानी में*! पढ़ें~ कितने कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा...

बेरोजगार कहते हैं उन्होंने से सालों से अपनी आंखों को फोड़ा है और परिवार ने सब कुछ बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर दिया है! कुछ अभिभावकों ने घर जमीन गिरवी रखकर तक बच्चों को पढ़ाया है इस उम्मीद से कि बच्चा रोजगार पाकर कर्ज चुका देगा!

बेरोजगारों का दर्द उसे महसूस हो रहा है जिसके बच्चे बेरोजगारी और पेपर लीक प्रकरण का सामना कर रहे हैं! सरकार को चाहिए कि वह बेरोजगारों के हितों से खिलवाड़ करने वाले लोगों को ऐसी सजा दे कि आने वाले कल में नकल माफिया हिम्मत न कर पाए!

बेरोजगार युवाओं में जबरदस्त गुस्सा है इसलिए इस पेपर लीक प्रकरण को गंभीरता से लिया जन चाहिए! सीएम पुष्कर धामी ने एस आई टी बनाई है उम्मीद की किरण जिंदा है और बेरोजगारों को उम्मीद है उनके हक पर डाका डालने वाले नकल माफिया लॉबी को उत्तराखंड में भस्म करना होगा!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

बेरोजगार कहते हैं एक तो पहले से ही राज्य में रोजगार के अवसर कम हैं और जो तैयारी कर रहा है उसके साथ पेपर लीक प्रकरण हो रहा है जो बेरोजगारों के जीवन से सीधा खिलवाड़ है इसलिए बेरोजगार अब चुप नहीं बैठेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें