Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिभा को सम्मानित किया सीएम पुष्कर धामी ने! पढ़ें पांच जून दिवस अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रकृति हमारी संस्कृति और शक्ति है! यह बात आज पर्यावरण दिवस पर सीएम पुष्कर धामी ने कही।इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी द्वारा मुख्य सेवक सदन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को सुंदर लाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS

इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जागरूकता पोस्टर का विमोचन करने के साथ ही इको टूरिज्म कॉरपोरेशन के पोर्टल का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों और उपस्थित जनसमूह के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *रेखा आर्या के पति पप्पू को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत*! पढ़ें~ रेखा आर्या की तरफ से कितनी लगी हैं धाराएं...

सीएम ने कहा उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से भरपूर राज्य है। यहां के पेड़-पौधे हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा*मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि वे जीवन के खास अवसरों पर पौधारोपण करें और उनके संरक्षण का संकल्प लें* साथ ही “बुके नहीं, बुक दें” जैसे अभियानों को अपनाएं ताकि भावी पीढ़ी को हरित और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

जिससे वन्य जीवों को आहार की तलाश में जंगलों से बाहर न आना पड़े, इसके लिए इस वर्ष वन विभाग के प्रत्येक डिवीजन में 1000 फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल महोत्सव में संस्कृति का समागम*! *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट* सहित कई रहे मौजूद...

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आत्मसात करते हुए प्रत्येक नागरिक से अपेक्षा है कि वह एक वृक्ष अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाएँ और अपने दैनिक जीवन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने की आदत को अपनाएँ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें