Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तरदाता से प्रश्न कैसे पूछे जाएंगे और उनके आंसर को मोबाइल ऐप में कैसे फीड किया जाएगा*! जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न! पढ़ें चुनाव तैयारी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/बेतालघाट। जनगणना 2027 हेतु सुपरवाइजर एवं प्रगणक दूसरे बैज का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न जनगणना 2027 के लिए तहसील बेतालघाट सुपरवाइजर एवं परगणक का प्रशिक्षण ब्लॉक कार्यालय बेतालघाट के सभागार में मैं फील्ड ट्रेनरों के द्वारा दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

समापन दिवस के दिन चार्ज अधिकारी पंकज जोशी के द्वारा समस्त सुपरवाइजर एवं प्रगणक का स्वागत एवं आह्वान करते हुए कहां की जनगणना को बहुत ही अच्छी लग्न एवं करते हुए निष्ठा के साथ संपन्न करना है ।

सहायक चार्ज अधिकारी असलम अली ने भी सभी को इस कार्य में लग्न एवं निष्ठा से कार्य करने के बारे में बतायारजिस्टर कानूनगो तहसील बेतालघाट बनवारी लाल के द्वारा नजरी नक्शे के बारे में जानकारी दी गई ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कशिश जोशी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर किया नाम रोशन*! पढ़ें लालकुआं अपडेट...

जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम नेगी के द्वारा भी ऑनलाइन के माध्यम से संबंधित कार्य के प्रश्नों के उत्तर एवं महत्वपूर्ण जानकारियां उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को को दी गई।

इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर महेंद्र सिंह भाकुनी द्वारा भी प्रशिक्षण दिया गया इसमें बताया गया कि उत्तरदाता से प्रश्न कैसे पूछे जाएंगे और उनके आंसर को मोबाइल ऐप में कैसे फीड किया जाएगा।

सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणको के द्वारा इस कार्यक्रम से संबंधित ग्रुप में लघु नाटिका भी प्रस्तुत की की किस प्रकार से घर-घर जाकर उत्तरदाताओं से मकान के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

नोडल अधिकारी एवं फील्ड ट्रेनर राजेंद्र पांडे द्वारा समस्त सुपरवाइजर एवं प्रगणक को जनगणना से संबंधित समस्त जानकारी को बताया प्रत्येक घर-घर में जाकर उत्तरदाताओं से कैसा व्यवहार करना है किस प्रकार अनुशासन का परिचय देना है एवं मोबाइल ऐप में 33 प्रश्नों के जवाब उत्तरदाता को देने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल विकासखंड में जनपद के आठों ब्लॉक प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित*! पढ़ें भीमताल अपडेट...

साथ ही नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे नेअवगत कराया कि उत्तरदाताओं को भली भांति संतुष्ट करें कि उनकी जानकारी पूर्णतया गोपनीय रहेगी, साथ ही समस्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों से आह्वान एवं निवेदन किया कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है इसे बहुत जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया जाना है ।

समस्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों ने स्थानीय ग्राम पंचायत में जाकर बीएलओ मोबाइल ऐप से महान करना करने का अभ्यास भी किया।

इस अवसर पर विनोद कुमार, एस सनवाल, देवी दत्त अनुज खुल्बे , विजय कुमार, मोहित, सानू, बीना प्रेमा हरिश्चंद्र राजेंद्र कुमार, अल्ताफ हुसैन प्रेमा, हेमा, शिखा रानी एवं समस्त सुपरवाइजर व प्रगणक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें