Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सैकड़ों नम आंखों ने किया पुष्कर कार्की का अंतिम संस्कार*! परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। गत दिवस कालाढूंगी में बस से टकराकर मौत के मुंह में समाए होनहार ट्रांसपोर्टर पुष्कर कार्की पुत्र दीवान सिंह कार्की का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने पुष्कर की अंतिम यात्रा में भाग लेकर उनको पंचतत्व में विलीन कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *15 दिवस के भीतर मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था में प्रभावी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश*! पढ़ें : भीमताल विकास भवन समाचार...

बताते चलें पुष्कर के दो ट्रक मार्चुला में रोड कार्य में लगे हैं वह अपने वाहन देखकर सुबह अपने घर बिंदुखत्ता आ रहा था कि कालाढूंगी में काल के मुंह में समा गया। मृतक इकलौता पुत्र था जो पूरे परिवार का एक मात्र सहारा था। उसके निधन से बूढ़े माता पिता पत्नी और दो नादान पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल है।

बेहद मिलनसार और परिश्रमी इंसान होने के कारण पूरा गांव शोक में डूबा है, हर कोई पुष्कर की मौत से सदमे में है क्योंकि वह किसी प्रकार का नशा भी नहीं करता था।

पुष्कर की मौत से उसके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: दो बेटों सहित मां की दर्दनाक मौत! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें