Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *क्या तीस वर्षीय कमल को बाघ ने मार डाला* जांच शुरु! पढ़ें कितने साल के युवक का मिला शव…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

भीमताल। उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल विकास खंड भीमताल में बाघ ने एक भदयूनी गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई लोगों ने बाघ पर संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है! भीमताल के भुजियाघाट क्षेत्र के भदयूनी गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के ही निवासी कमल बिष्ट (30) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात कमल बिष्ट घर पर नहीं था और गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने दिया सीएम को दो सूत्रीय ज्ञापन*! पढ़ें क्या रखी मांग...

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनका शव घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि कमल बिष्ट की मौत बाघ के हमले के कारण हुई है, जबकि अन्य लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

शव की स्थिति को देखते हुए मामले में संदेह और गहरा गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *एसआईआर की शुरुआत! बीएलओ द्वारा मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारंभ! पढ़ें किसे दिया पहला फार्म...

अधिकांश लोगों का अनुमान है कि युवक को बाघ ने मार डाला लेकिन परिजन दुविधा में हैं इसलिए पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी! लोगों का कहना है गांव में बाघ ने घर से निकलना मुश्किल कर दिया है जिससे लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं।

भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने युवक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है युवक की मौत से पूरा विकासखंड दुखी है। उन्होंने वन विभाग से इसके लिए उचित निर्णय लेकर लोगों को सुरक्षा प्रदान करने को कहा है। उन्होंने कहा हमलावर जानवरों को पकड़ने के लिए तेजी से प्रयास किए जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें