Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत पर हाईकोर्ट बिफरा! पढ़ें भीमताल अपडेट …

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल। यहां उत्तराखंड उच्च न्यायालय में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई।

ADVERTISEMENTS

अदालत ने राज्य सरकार से कड़ा सवाल पूछा है कि परिजनों की शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया, जिसके चलते परिवार को लखनऊ में जीरो एफआईआर दर्ज करानी पड़ी। कोर्ट ने सरकार को 28 अप्रैल तक जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला लखनऊ निवासी एक पिता द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी 18 वर्षीय बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। छात्रा Graphic Era Hill University Bhimtal में बीसीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और कॉलेज के छात्रावास में रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: दो बेटों सहित मां की दर्दनाक मौत! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

परिजनों के अनुसार, वह नियमित रूप से घर बात करती थी और उसने बताया था कि कुछ सीनियर छात्र उसे रैगिंग कर परेशान कर रहे

परिवार का कहना है कि बाद में कॉलेज प्रशासन ने सूचना दी कि उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया गया कि उसे मूर्छित अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोप है कि जब परिजनों ने भवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार को मजबूरन लखनऊ में जीरो एफआईआर दर्ज करानी पड़ी। हालांकि, लखनऊ पुलिस द्वारा मामला भवाली थाने को भेजे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस जांच नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर जाने की जगह नदी की धार में चला गया आठ साल का राकेश! पढ़ें बागेश्वर अपडेट...

याचिका में यह भी कहा गया है कि यूनिवर्सिटी गेट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 28 अप्रैल को निर्धारित की है।

मृतक छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी की संदिग्ध मौत पर भवाली थाने में शिकायत की लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई और रिपोर्ट तक पुलिस द्वारा नहीं लिखी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें