Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: आग से गौशाला जली भैंस को बचाने के प्रयास में मां बेटी झुलसे! भैंस का बच्चा जल गया! भैंस भी झुलसी! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। यहां इंद्रानगर द्वितीय में नंदन सिंह रावत की गौशाला में अचानक आग लग जाने से एक जानवर की मौत हो गई उसे बचाने के प्रयास में नंदन सिंह की पत्नी सीमा रावत और बेटी आग से झुलस गए जिनको हल्द्वानी अस्पताल भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जाता है आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने पूरी गौशाला को कुछ ही देर में स्वाहा कर डाला जिससे भारी नुकसान हो गया।

इसके अलावा गौशाला में बंधी भैंस भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई और उसका छोटा बच्चा आग से जलकर मर गया। विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने इस मामले में तहसील प्रशासन को तत्काल मौका मुआयना करने को कहा और घायलों के उच्च स्तरीय इलाज के लिए अधीनस्थों की निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो जगह श्री रामलीला मंचन संपन्न और चार जगह प्रारंभ*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

आग लगने का कारण जानवरों के लिए मच्छर से बचाव के लिए धुआं लगाया गया था जिसकी आग ने उक्त घटना को अंजाम दे दिया, बताया जा रहा है भैंस की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें