Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल दुग्ध संघ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*! पढ़ें : लालकुआं अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में देश की आजादी का 80वां पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रहा है। दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आंचल के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *एलबीएस में बिंदुखत्ता का परचम लहराया*! पढ़ें~ छात्र संघ चुनाव अपडेट...

उन्होंने कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि दुग्ध संघ के कर्मचारीगण को जल्द ही वर्दी वितरित की जाएगी। श्री बोरा ने कहा कि कर्मचारी दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा उनके हितों और सुविधाओं का ध्यान रखना संघ की प्राथमिकता है।

लालकुआं समेत पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 दुग्ध समितियों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समितियों में पदाधिकारियों एवं दुग्ध उत्पादकों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति संकल्प लिया।

दुग्ध समितियों के चुनाव को लेकर तिथियां निर्धारित होने के चलते स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान आचार संहिता का पालन किया गया और किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधि नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वन देवी मंदिर खुरियाखत्ता सहित कई घर नदी की जद में*! जबरदस्त भू कटाव से हड़कंप! प्रशासन से अविलंब पोकलैंड मशीन भेजकर पानी डायवर्ट करने की मांग

कार्यक्रम का संचालन प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया।

उन्होंने उपस्थित कर्मचारीगण को दुग्ध उपार्जन व्यवस्था, दुग्ध समितियों से होने वाले संग्रहण तथा आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों से दुग्ध उत्पादकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए दुग्ध उपार्जन बढ़ाने तथा आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, पूर्व संचालक मंडल सदस्य राजेंद्र प्रसाद, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, रमेश मेहता, राजू दुमका, रमेश चंद्र, दिनेश कुलोरा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, रश्मि धामी, रेखा बोरा, विपिन तिवारी, विजय चौहान, विमल कुमार समेत दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें