Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breaking NEWS:-पाकिस्तान पर भारत का ताबड़तोड़ एक्शन, अब पीएम मोदी ने जारी किया पहला बयान….

Ad
खबर शेयर करें 👉

पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों और नेतृत्व की रणनीतिक सूझबूझ की तारीफ हो रही है. इसी कड़ी में बुधवार को बुलाई गई केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान से जुड़ी पूरी जानकारी अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ साझा की.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *रेखा आर्या के पति पप्पू को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत*! पढ़ें~ रेखा आर्या की तरफ से कितनी लगी हैं धाराएं...

सेना ने कार्रवाई को शत-प्रतिशत सटीकता से अंजाम दिया: पीएम मोदी

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय सेना ने बेहद सुनियोजित रणनीति के तहत इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. किसी भी प्रकार की चूक या नुकसान के बिना सभी लक्ष्यों को सटीकता से निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि सेना की पेशेवर दक्षता, खुफिया एजेंसियों की सटीक जानकारी और सभी सुरक्षा एजेंसियों के आपसी समन्वय ने यह सफलता सुनिश्चित की.

मंत्रियों ने जताया नेतृत्व पर भरोसा, कहा—’पूरा देश आपके साथ’

बैठक में मौजूद सभी केंद्रीय मंत्रियों ने पीएम मोदी के नेतृत्व की खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि इस समय देश को ऐसा ही स्पष्ट, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व चाहिए था. सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि “पूरा देश और सरकार आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ी है.”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों से लेकर जिला पंचायत अध्यक्षों तक को मिलेगा बीमा सुरक्षा कवच, जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा की राशि प्रस्तावित

जनता और सैनिकों का मनोबल बढ़ाने वाली कार्रवाई

ऑपरेशन सिंदूर न केवल आतंक के खिलाफ एक करारा जवाब है, बल्कि इसने देशवासियों के मन में सुरक्षा और गर्व की भावना को और मजबूत किया है. यह कार्रवाई उन पीड़ितों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिनकी जान आतंकी हमलों में गई. प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देश की जनता से शांति और एकजुटता बनाए रखने की भी अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार हर मोर्चे पर सतर्क और तैयार है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें