

लालकुआं/बिंदुखत्ता । क्षेत्र में आगामी मानसून के दृष्टिगत संबंधित विभागों के साथ निरीक्षण किया गया। खड्डी मोहल्ला, रेलवे कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, घोड़ा नाला समेत अन्य क्षेत्रों में जलनिकासी की स्थिति देखी गई। नगर पंचायत को तत्काल नालों की सफाई एवं सिंचाई विभाग को ड्रेनेज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।
रेलवे कॉलोनी में वायर मेश लगाने व नालों की सफाई हेतु रेलवे को निर्देशित किया गया। प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी व मरम्मत हेतु शिक्षा विभाग को एस्टीमेट तैयार करने के संबंध में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है ।

इंद्रानगर, संजयनगर, खुरियाखत्ता, बिंदुखत्ता में भूमि कटाव व आपदा संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। 532 मी. की बाढ़ सुरक्षा दीवार हेतु DPR भेजी जा चुकी है।
गौला रेंज में 3-4 संवेदनशील बिंदुओं पर चैनलाइजेशन कार्य मानसून से पूर्व प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं।बंगाली कॉलोनी व घोड़ा नाला में विद्युत पोलों की मरम्मत हेतु बिजली विभाग को निर्देशित किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री